65 पार के लक्ष्य पर काम करें कार्यकर्ता: रवींद्र
भारतीय जनता पार्टी डोमचांच नगर तथा नवलसाही मंडल के संयुक्त बैठक बहुद्देशीय भवन डोमचांच में की गयी। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी पूर्व सांसद डॉ रविद्र कुमार राय व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता उपस्थित थे। बैठक को सम्बोधित करते हुई पूर्व सांसद डॉ. रविन्द्र रॉय ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाने का और अबकी बार 65 पार का जो लक्ष्य है उस लक्ष्य से काम करना है देश प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 370 हटा देश के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि हुआ।
संवाद सूत्र, डोमचांच (कोडरमा): भारतीय जनता पार्टी डोमचांच नगर तथा नवलशाही मंडल के संयुक्त बैठक बहुद्देशीय भवन डोमचांच में की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता उपस्थित थीं। पूर्व सांसद डॉ. राय ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का और अबकी बार 65 पार का जो लक्ष्य है, उस लक्ष्य से काम करना है। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 370 हटा देश के लिए बहुत बड़ा उपलब्धि हुआ। 70 वर्षों से इसी मुद्दे पर एक चुनावी राजनीतिक के तौर पर दूसरे दल ने उपयोग करती रही, लेकिन हमारी सरकार एक झटके कर दिखाया। जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार दी तो हमें काम करने के लिए दिया आगे बहुत ऐसे काम करना है जो देश के हित के लिए भारतीय जनता पार्टी चिता करती है और काम करके भी दिखाती है। आप सभी पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में जाकर सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाने का काम करें। बैठक की अध्यक्षता डोमचांच नगर अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत ने की, जबकि संचालन नवलशाही मंडल के अध्यक्ष शिवलाल सिंह ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, डॉ नरेश पंडित, विजय साहू, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ,वासुदेव शर्मा, सूत्री अध्यक्ष परिमल सिंह, भरत नारायण मेहता, राजेश सिंह, कोडरमा नगर अध्यक्ष गोपाल कुमार पुतुल, परमेश्वर यादव, रामावतार पांडे ,गुलाब प्रसाद, शक्ति सिंह, महेंद्र यादव, मनोज कुमार मेहता, के पी चौधरी, सुजीत कुमार, अमरदीप कुमार, संतोष साव,सनोज प्रसाद, गिरधारी शर्मा ,मनोज प्रसाद ,कृष्णा साह, ज्ञानी साव, संजय मोदी, दिलीप सिंह ,गंगाधर यादव, कारू सिंह ,सुरेंद्र सिंह ,त्रिलोचन मेहता, बालगोविद यादव, पूनम देवी, अजय सिंह ,पार्वती देवी, अनिल पांडे, दीपक वर्णवाल, मेघलाल सिंह, सुरेश विश्वकर्मा ,महादेव साव, शिव शंकर राम ,मुकेश रजक, महेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।