ग्रिजली चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कंबल वितरित
ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम के छात्रों द्वारा पहले चरण में शुक्रवार को कोल्हुआ कला पंचायत के अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
चंदवारा (कोडरमा): ग्रिजली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम के छात्रों द्वारा पहले चरण में शुक्रवार को कोल्हुआ कला पंचायत के अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्राचार्या मधुलिका अग्रवाल, शिक्षक रविदत पांडेय, विजय कुमार ¨सह, अभिजीत आंनद की उपस्थिति में छात्र पुरुषोतम कुमार, इशु कुमार, अंश कुमार, सक्षम , विवेक कुमार, पंकज कुमार, रोशन कुमार, छात्रा सिमरण एवं काजल ने जरूरतमंद लोगों के बीच 56 कंबल बांटे। मौके पर कोल्हुआ कला पंचायत के मुखिया टेकलाल यादव, पंचायत समिति के सदस्य जमिर उद्दीन, मणीलाल यादव , वार्ड सदस्य अशोक राम , विद्यालय प्रबंधन समिती के अध्यक्ष भोला यादव, उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्राचार्य बालेश्वर पंडित एवं अन्य लोग उपस्थित थे। मौके पर मुखिया टेकलाल यादव ने ग्रिजली विद्यालय के इस प्रयास कि सराहना करते हुए विद्यालय प्रंबधन एवं छात्रों के लिए आभार व्यक्त किया।