मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना दीपोत्सव कार्यक्रम
मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरीतिलैया में शुक्रवार को प्रांगण में डॉडिया के साथ-साथ घरौंदा, थाल, टीचर्स रंगोली, सीनियर छात्र रंगोली, जूनियर छात्र रंगोली, रामायण संबधित मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष श्रीमती षालीनी गुप्ता थी । कार्यक्रम का आगाज जिप अध्यक्ष व रॉटरी अध्यक्ष श्रीमती संगीता षर्मा ने से सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर के किया।
फोटो ::: 6 से 8 तक में है।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): डांडिया की मस्ती, गरबा की धूम, आकर्षक रंगोली, दीपों की जगमगाहट के बीच शुक्रवार की संध्या झुमरीतिलैया के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में दीपोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, रॉटरी अध्यक्ष संगीता शर्मा ने से सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। तदुपरांत निर्णायक मंडली के रूप में इनरव्हील अध्यक्ष रितु सेठ व ज्योति झा के साथ जिप अध्यक्ष व उपस्थित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने सर्वप्रथम रामायण के मॉडल का मुआयना किया। जिसमें आईस्टाइन सदन को प्रथम व न्यूटन सदन को द्वितीय स्थान से नवाजा गया। उसके बाद टीचर्स रंगोली को सूक्ष्मता से देखा गया। काफी उहापोह के बाद मांडना को प्रथम तथा फ्लावर रंगोली को दूसरा स्थान मिला। जूनियर व सीनियर छात्रों ने रंगोली के माध्यम से अपनी कलाकारी व प्रतिभा का ऐसा नमूना पेश किया कि निर्णायक मंडल में शामिल रितु सेठ व ज्योति झा भी पशोपेश में पड़ गईं। काफी उहापोह के बाद जूनियर में भाभा सदन को प्रथम, आइंस्टाइन सदन को द्वितीय एवं न्यूटन सदन को तृतीय स्थान से नावाजा गया जबकि सीनियर में भाभा व न्यूटन सदन को प्रथम, आईस्टाइन को द्वितीय तथा रमण सदन को तृतीय स्थान से नवाजा गया। घरौंदा प्रतियोगिता में कक्षा एक, दो, तीन के छात्रों ने एक से एक बढकर एक आकर्षक घर बनाकर अपनी कलाकारी का नमूना पेश किया। रॉटरी क्लब के सदस्यों का उत्साह व विद्यालय परिवार के उमंग को देखकर मुख्य अतिथि ने अपने आपको रोक नहीं पायी व डांडिया की धून पर संपूर्ण प्रांगण को मनोरंजन व आनंद से भर दिया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन मे कहा कि रॉटरी के सदस्यों व विद्यालय परिवार द्वार पेश कार्यक्रम को देखकर ऐसा प्रतित होता है भारतीय संस्कृति को सच्चा रूप यहीं देखने को मिला। निर्णायक रितु सेठ व ज्योति झा ने एक स्वर मे सभी छात्रों की प्रतिभा की प्रशंसा की। रॉटरी अध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में न सिर्फ रॉटरी व विद्यालय, बल्कि अभिभावकों का भी विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के कारण ही हमारी संस्कृति जीवित है। मौके पर छात्रों द्वारा दिवाली से संबंधित आकर्षक दीये, कलश, थाल जैसे अनेक चीजों का स्टॉल लगाया गया। बचपन प्ले स्कूल में हुई दीया व कलश सजावट प्रतियोगिता झुमरीतिलैया: बचपन प्ले स्कूल झुमरीतिलैया में शनिवार को मदर्स के लिये दीया और कलश सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बचपन प्ले स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा, मृदुला भगत ग्रिजली बीएड कॉलेज और दीपक पांडेय (आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर) ग्रिजली विद्यालय ने दीप प्रज्जवलन से की। बचपन की प्रधानाचार्या नीरजा ने मदर्स को दीपावली और छठ पूजा की बधाई दी और अपना बहुमूल्य समय निकाल कर आने के लिए धन्यवाद दिया। उसके पश्चात् स्कूल के बच्चें अलिशा, शौर्य, ईरा, वेदांत, श्रेष्ठ, नवदीप, यश जैन, यज्ञ और काव्या ने वेलकम डांस करके मदर्स का स्वागत किया और फिर प्रतियोगिता की शुरूआत की। कार्यक्रम में सभी मदर्स ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कलश की सजावट के लिये प्रथम.अंजली वर्मा, द्वितीय सलोनी गुप्ता व प्रियंका आनंद एवं तृतीय पुरस्कार पूनम शर्मा को मिला। वहीं दीया सजावट के लिये प्रथम.ऋचा खाटूवाला, द्वितीय.उषा देवी, तृतीय पुरस्कार ब्यूटी कुमारी को दिया गया। कार्यक्रम के अंत में बचपन की शैक्षणिक प्रभारी श्रीमती अनीता ने सभी मदर्स का एक बार फिर से धन्यवाद किया और साथ ही साथ स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा और स्कूल परिवार का भी धन्यवाद किया, जिनकी उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफल हो सका।