कांग्रेस ने शक्ति प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को जोड़ा
झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत करमा में महिला कांग्रेस द्वारा शक्ति
झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा प्रखंड क्षेत्र के पंचायत करमा में महिला कांग्रेस द्वारा शक्ति प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को जोड़ा गया। इस दौरान महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा की अध्यक्षता में एक बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में जिला कमेटी व प्रखंड कमेटी पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया। झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष गुंजन ¨सह के मनोनयन पर महिला कांग्रेसियों ने बधाई एवं शुभकामना भी दी। साथ ही कई महिलाओं को पार्टी के संगठन से जोड़ा गया। बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के नीति महिलाओं के बीच भाने लगा है। महिलाओं को अब विश्वास होने लगा है कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है। इस मौके पर बतीना ¨मज, रेखा देवी, आशा देवी, देवंती कुमारी, मीना कुमारी, रीना कुमारी, ज्योति कुमारी, फुलवा देवी, किरण कुमारी, मनिता कुमारी, शारदा कुमारी, मधु कुमारी, पूजा कुमारी, मनीषा कुमारी, ¨पकी देवी आदि महिलाएं उपस्थित थीं ।