किसानों को पूंजिपतियों का बंधुआ बनाना चाहती है सरकार
संवाद सूत्र झुमरीतिलैया (कोडरमा) कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी व शास्त्री ज
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। इसके पहले कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता पदयात्रा कर गांधी आश्रम पहुंचे। इस दौरान कृषि कानून वापस लो, मोदी सरकार होश में आओ, किसानों का शोषण बंद करो जैसे नारे लग रहे थे। गांधी आश्रम पहुंचते ही सभी धरने पर बैठ गए। बतौर मुख्य अतिथि सलीम खान, प्रभात कुमार उपस्थित थे। उन्होंने कहा जिस तरह ईस्ट इंडिया कंपनी ने मजदूरों व किसानों को बंधुआ बनाया था उसी प्रकार सरकार इस कानून से किसानों को पूंजीपतियों का बंधुआ बनाना चाहती है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, राम लखन पासवान, आशीष पांडे, संजय सेठ, अनवारूल हक, सईद नसीम, भागीरथ पासवान आदि ने कृषि कानून 2020 का विरोध किया। धरना में उपस्थित कांग्रेस जनों ने हाथरस के पीड़िता को न्याय दिलाने एवं यूपी पुलिस द्वारा राहुल गांधी के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी निदा की।