समस्या निराकरण का सीएम जनसंवाद बेहतर माध्यम
कोडरमा: मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र द्वारा सोमवार को चंदवारा के बेंदी में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को मुख्यमंत्री जनसंवाद को लेकर टोल फ्री नंबर 1
कोडरमा: मुख्यमंत्री जन संवाद केन्द्र द्वारा सोमवार को चंदवारा के बेंदी में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को मुख्यमंत्री जनसंवाद को लेकर टोल फ्री नंबर 181 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जन संवाद टीम के मुख्य प्रशिक्षक नारायण विश्वकर्मा ने कहा कि समस्या निराकरण व शिकायतों पर त्वरित एक्शन का सीएम जनसंवाद बेहतर माध्यम है। इसके जरीये लोग अधिकार की प्राप्ति कर सकते हैं। शिकायतों पर त्वरित एक्सन लिया जाता है। जबकि हर माह जिला स्तर पर व मुख्यमंत्री स्तर से मामलों पर की गई कार्रवाईयों की समीक्षा की जाती है।
उन्होंने कहा कि लोगों को योजनाओं के लाभ के लिए समुचित जानकारी होना जरूरी है। उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें पहली बार जन संवाद एवं टोल फ्री नंबर 181 की जानकारी दी गई।
पूर्व मुखिया प्रभु भुईयां ने लोगों ने इसका लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान जन संवाद पत्रिका का वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच प्रश्नोत्तरी में पूछे गये सवालों का सही जवाब देने वाले प्रभात कुमार, कविता देवी, सुमित्रा मसोमात को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बेंदी पंचायत की मुखिया संजू देवी, उप मुखिया उर्मिला देवी, रोजगार सेवक अजीत सरकार, पंचायत सचिव बीरेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य गोपाल ¨सह, पारा शिक्षक चन्द्रिका ¨सह, सेविका बेबी देवी एवं अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सुजित मुखर्जी शिकायत निवारण समन्वयक व अविनाश कुमार चौबे ने सरकार की योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। पूर्व मुखिया ने पंचायत में कई पुल, सड़क, और डीप बो¨रग में अनियमितता को लेकर शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि जंगलों से घिरी यह पंचायत बरसात के दिनों में कई सम्पर्क पथों से कट जाती है। स्वयं मुखिया को पंचायत सचिवालय आने के लिए पांच नदी को पार करते हुए तथा कच्ची सड़क से होते हुए 15 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। मुखिया के ने बताया कि भीतिया गांव के लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में कोई उच्च विद्यालय नहीं है। जिससे बच्चों को काफी परेशानी होती है।