Move to Jagran APP

विनोद राम दूसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष

चंदवारा प्रखंड के चंदवारा पश्चिमी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में विनोद राम ने अपने प्रतिद्वंदी रामचंद्र राम को 73 मतों से पराजित कर दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए 4 सदस्यों ने नामांकन किया था।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 05:56 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 05:56 PM (IST)
विनोद राम दूसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष
विनोद राम दूसरी बार बने पैक्स अध्यक्ष

चंदवारा (कोडरमा): चंदवारा प्रखंड के चंदवारा पश्चिमी पैक्स के अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को हुए चुनाव में विनोद राम अपने प्रतिद्वंदी रामचंद्र राम को 73 मतों से पराजित कर दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए 4 सदस्यों ने नामांकन किया था। चुनाव में 343 सदस्यों में से 291 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें विनोद राम को 152 मत मिले जबकि रामचंद्र राम 79 महेंद्र पांडेय 6 विजय कुमार वर्णवाल 7 मत प्राप्त हुआ। वहीं अध्यक्ष पद के लिए 48 मत रद्द किए गए। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। इसके बाद मतों की गिनती हुई। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी के रुप में तपन कुमार मजूमदार बीसीओ, मो. खालिद हुसैन कल्याण पदाधिकारी, विनोद रविदास जनसेवक, मनोज कुमार, इंद्रदेव कुमार, वीरेंद्र कुमार मौजूद थे। मतगणना के बाद विजय प्रत्याशी विनोद राम को बधाई दी वही ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया वही कार्यकारिणी सदस्य के लिए 7 पदों के लिए कुल 10 लोगों ने नामांकन किया था, जिसमें कृष्णा यादव 170, जयप्रकाश प्रजापति 169, वीरेंद्र कुमार यादव 157, अशोक साव 155, तुलसी रविदास 140, मनोज कुमार यादव 138, सुरेश महतो 120 मत लाकर कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। वही भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद राणा 106, प्रकाश ठाकुर 95, अर¨वद कुमार 82 मत लाए। वहीं कार्यकारणी में पड़े मत में 65 वोट रद्द हुआ। ग्रामीणों द्वारा विजय हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद राम के समर्थन विजय जुलूस निकाला गया। मौके पर प्रमुख लीलावती देवी, मुखिया महेंद्र यादव ,प्रेमचंद रजक ,प्रकाश यादव ,सत्येंद्र यादव ,मिथिलेश कुमार ,महादेव रजक,सुरेश यादव, छोटेलाल बर्णवाल ,संजय कुमार यादव विजय कुमार वर्णवाल अजय वर्णवाल समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.