Move to Jagran APP

पार्टी में सबसे प्यारा भाजयुमो : डॉ. नीरा

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया: शहर के माहुरी भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन हुई। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में झारखण्ड सरकार की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव और विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजयूमो प्रदेश महामंत्री राज श्रीवास्तव उपस्थित हुए। मंच संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश ¨सह ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नीरा यादव ने कहा कि भाजपा के सात मोर्चा है। लेकिन सबसे प्यारा मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 07:28 PM (IST)
पार्टी में सबसे प्यारा भाजयुमो : डॉ. नीरा
पार्टी में सबसे प्यारा भाजयुमो : डॉ. नीरा

झुमरीतिलैया : शहर के माहुरी भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यअतिथि के रूप में झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव और विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजयूमो प्रदेश महामंत्री राज श्रीवास्तव उपस्थित हुए। मंच संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश ¨सह ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नीरा यादव ने कहा कि भाजपा के सात मोर्चा है। लेकिन सबसे प्यारा मोर्चा भारतीय जनता युवा मोर्चा है। क्योंकि युवा शब्द को पलटने से वह वायु बन जाता है। और जब वायु बवंडर बनकर चलती है तो वह गठबंधन की ताकत को भी धराशाही कर देती है। आज जिस प्रकार से भाजपा के शासन में विकास की गंगा बह रही है, वह पूर्व में कभी नहीं हुआ। विशिष्ट अतिथि राज श्रीवास्तव ने कहा संगठन की एकजुटता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश ¨सह ने भारत बंद होने के बावजूद प्रदेश महामंत्री राज श्रीवास्तव एवं कोडरमा जिले के विभिन्न जगह से आए हुए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया और बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश ¨सह, शिवेंद्र नारायण सिन्हा, उपाध्यक्ष दीपू ¨सह, पोखराज गुप्ता, विक्की राणा, मुकेश रजक, महामंत्री पवन पांडे, र¨वद्र गुप्ता, सुनील मंडल, सिकंदर वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी लखन ¨सह, जिला आईटी संयोजक आकाश वर्मा, नगर अध्यक्ष आकाश ¨सह, महामंत्री पप्पू भदानी, विनय शांडिल्य समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.