झुमरीतिलैया में भाजपा की बैठक
कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सांसद भवन झुमरीतिलैया में भारतीय जनता पार्टी की मंडल प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश द्वारा निर्देशित 25 से 31 अक्टूबर तक होने वाली कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई।
संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय सांसद भवन झुमरीतिलैया में भारतीय जनता पार्टी की मंडल प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश द्वारा निर्देशित 25 से 31 अक्टूबर तक होने वाली कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई। मंडल में होने वाली बैठक में राजनीतिक ²ष्टि से धारा 370 और 35ए साथ ही साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां तथा विधानसभा चुनाव का लक्ष्य निर्धारित करना है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने की। बैठक में कोडरमा के मंडल प्रभारी डॉ नरेश पंडित, कोडरमा ग्रामीण मंडल के प्रभारी प्रकाश राम, डोमचांच मंडल के प्रभारी वीरेंद्र सिंह, डोमचांच ग्रामीण मंडल के प्रभारी वासुदेव शर्मा, मरकच्चो के प्रभारी नितेश चंद्रवंशी, नवलशाही मंडल के प्रभारी शिवेंद्र नारायण सिन्हा, जयनगर के प्रभारी जय नगर प्रमुख जयप्रकाश राम, चंदवारा के प्रभारी दिनेश्वर प्रसाद एवं परसाबाद के प्रभारी वासुदेव धोबी आदि उपस्थित थे।