कोडरमा में घर में आग लगने से झुलसा बिरहोर, इलाज के लिए पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल Koderma News
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे एंबुलेंस में इलाज के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 10:22 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 10:22 AM (IST)
कोडरमा, जासं। कोडरमा जिले के मरकच्चो थानांतर्गत बरियारडीह स्थित बीरहोर कालोनी निवासी पूरन बीरहोर शुक्रवार की सुबह आग लगने की घटना में बुरी तरह झुलस गया। आग उसके आवास में लगी थी। घटना के कारण का पता नहीं चल पा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग में झुलसे बिरहोर को तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा। इस दौरान पूरन बिरहोर इलाज के लिए मना कर रहा था। वह एंबुलेंस में बैठने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे एंबुलेंस में इलाज के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें