Move to Jagran APP

कोलगरमा विवाद की हो उच्चस्तरीय जांच : अन्नपूर्णा

कोडरमा: पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोलगरमा सांप्रदायिक विवाद को लेकर शुक्रवार को एसपी से मिल कर शांति बहाल करने को लेकर चर्चा की। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग यहां माहौल को बिगाड़ने में लगे हैं, उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jun 2018 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jun 2018 06:36 PM (IST)
कोलगरमा विवाद की हो उच्चस्तरीय जांच : अन्नपूर्णा
कोलगरमा विवाद की हो उच्चस्तरीय जांच : अन्नपूर्णा

कोडरमा: पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोलगरमा सांप्रदायिक विवाद को लेकर शुक्रवार को एसपी से मिल कर शांति बहाल करने को लेकर चर्चा की। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कुछ लोग यहां माहौल को बिगाड़ने में लगे हैं, उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 3-4 वर्ष से जिले में इस तरह की घटनाएं हो रही है। जनता को इसकी समीक्षा करनी चाहिए। कोडरमा थाना की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि माहौल को तुल देने में थाना का भी रवैया संदिग्ध रहा है। दोनों पक्षों के लोग थाना की भूमिका से आक्रोशित है। वे इस मामले को राज्यस्तर पर भी उठाएंगी। राजद का प्रयास सामाजिक समरसता का रहा है। जिले में अमन-चैन बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। जबकि दोनों पक्षों के बीच बैठक कर समाधान निकालने की आवश्यकता है। राजद इस दिशा में लगातार प्रयासरत है। उन्होंने धरना पर बैठी महिलाओं पर आधी रात को लाठीचार्ज की घटना पर ¨चता जाहिर किया। कहा कि जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जबकि कोलगरमा में शांति बहाल के लिए त्वरित कदम उठाने की जरूरत है। आपसी बातचीत से ही वहां परिणाम निकल सकेगा। लोगों के बीच कटुता को दूर करने के दिशा में वे प्रयास भी कर रहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.