आम लोगों के लिए गुहार लगाना भी हुआ मुश्किल : अन्नपूर्णा
सतगावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा शुक्रवार को पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की उन्होंने सतगावां के करचैता, बदाल, कलीडीह, टेहरो, बासोडीह, समलडीह, माधोपुर, मीरगंज पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर बूथ कमेटी के सदस्यों से मिलकर बूथ चुस्त व दुरूस्त करने की अपील की।
सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा शुक्रवार को पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने की उन्होंने सतगावां के करचैता, बदाल, कलीडीह, टेहरो, बासोडीह, समलडीह, माधोपुर, मीरगंज पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बूथ कमेटी के सदस्यों से मिलकर बूथस्तर पर अपनी स्थिति को मजबूत करने की अपील की। मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भूख, भय और भ्रष्टाचार का बढ़ावा मिला है। योजनाओं में कमीशनखोरी बढ गई है। जनता अपने को असहाय महसूस नहीं कर रही है। सरकार और प्रशासन इस कदर निरंकुश हो गया है कि अब लोगों के लिए गुहार लगाना भी मुश्किल हो गया है। पारा शिक्षकों पर लाठी बरसाई जा रही है। मुखियाओं का लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा है। पंचायती राज व्यवस्था को पूरी तरह से निष्क्रिय बना दिया गया है। उन्होंने आनेवाले समय में इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील लोगों से की। मौके पर प्रदीप यादव, प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, दिनेश यादव, नरेश यादव, प्रदीप यादव, किशोरी यादव, सूरज ¨सह यादव,अनिता देवी, सुनीता देवी, मालती देवी, सुनैना देवी, रीमा देवी, अर्चना देवी, आदि उपस्थित थे।