Koderma, Lok Sabha Election 2019: कोडरमा में रोडशो कर अन्नपूर्णा ने भाजपा के लिए मांगा वोट
Lok Sabha Election 2019 कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी ने रोड शो कर अपने समर्थन में अधिक से अधिक मत देकर भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।
जयनगर (कोडरमा), जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - कोडरमा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने शनिवार को रोड शो कर अपने समर्थन में अधिक से अधिक मत देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील की।
रोड शो में भाजपा की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के अलावा राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, विधायक जानकी यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल थे। रोडशो कोडरमा से जयनगर पहुंची।
जयनगर पहुंचते ही पेट्रोल पंप के समीप जयनगर एवं परसाबाद मंडल के कार्यकर्ताओं ने अन्नपूर्णा देवी, शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव तथा जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता का भव्य स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। रोड शो में लगभग एक हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे, जो मोटरसाइकिल से चल रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की लगभग पांच किलोमीटर तक लंबी कतार लग गई थी।
कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अन्नपूर्णा देवी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की 14 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। साथ ही दोबारा नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस जंग में भाजपा की बड़ी जीत होने वाली है। मतदान के पूर्व ही महागठबंधन के लोग अपने घुटने टेकने लगे हैं।
मौके पर जिप सदस्य पवन सिंह, प्रमुख जय प्रकाश राम, सुरेश यादव, सुधीर सिंह, विवेक साव, वीरेंद्र मोदी, महेंद्र राणा, विजय पंडित, दिनेश चौधरी, यमुना यादव, विजय यादव, राजू साव, कुंदन गुप्ता, गजेंद्र साव, दिलीप यादव, वीरेंद्र कुमार, विक्की राणा, पोखराज राणा, मीना साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप