विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में विकराल हुई बरमसी नदी, तेज धार में बही तीन साल की मासूम; 5 किमी दूर मिला शव

By Anup SinhaEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 02 Sep 2026 03:51 PM (IST)

सतगावां के नावाडीह गांव में बरमसी नदी में अचानक आई तेज धार में बहने से तीन साल की बच्ची माही ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. तीन साल की बच्ची बरमसी नदी में बही।

  2. तेज बहाव के कारण बच्ची का शव 5 किमी दूर मिला।

संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा)। सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार पंचायत अंतर्गत नावाडीह गांव में बुधवार को बरमसी नदी की तेज धार में बहने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, सुधीर कुमार राय की पत्नी मधु देवी बुधवार को बर्तन धोने के लिए बरमसी नदी गई थी। इसी दौरान अचानक नदी में पानी का तेज बहाव आ गया। मधु देवी के साथ उसकी तीन वर्षीय मासूम पुत्री माही कुमारी भी थी। अचानक आई तेज धार में माही बह गई।

स्वजनों व ग्रामीणों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि बच्ची देखते ही देखते नदी की धारा में बह गई। ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद करीब पांच किलोमीटर दूर नदी की धारा में खोजबीन के दौरान माही का शव बरामद हुआ। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

ग्रामीणों का कहना है कि नावाडीह क्षेत्र जंगली और पहाड़ी इलाका है। यहां थोड़ी देर की बारिश के बाद ही पहाड़ी क्षेत्रों से पानी आने के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है और धार काफी तेज हो जाती है। प्रखंड प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों को बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है। 

यह भी पढ़ें- सोन-कनहर में आया उफान, गढ़वा के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

यह भी पढ़ें- हजारीबाग में नगवां सिवाने नदी पुल के नीचे युवक के डूबने की खबर से मचा हड़कंप, गोताखोरों ने शुरू की तलाश