यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मेघातरी में डायरिया का प्रकोप, दो की मौत

कोडरमा: कोडरमा प्रखंड अंतर्गत मेघातरी पंचायत के मेघातरी गांव में गुरुवार की रात्रि डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सुरेंद्र रविदास, 30 वर्ष व भोला रजवार, 45 वर्ष है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो दिनों से दोनो की तबियत खराब थी। स्थानीय झोला छाप डॉक्टर से इलाज चल रहा था। अचानक स्थिति बिगड़ने के बाद दोनों को इलाज के लिए प्राईवेट नर्सिग होम लाया गया, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। लोगों के अनुसार इस इलाके में कभी भी सरकारी डॉक्टर नहीं आते। बहरहाल घटना की जानकारी पर सदर अस्पताल से चिकित्सकों का एक टीम वहां पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। चिकित्सकों के अनुसार उन दोनों की मौत फूड प्वाजनिंग के कारण हुई।
