मोटरसाइकिल की चपेट में आकर युवक की मौत
खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर डोड़मा पुटकल टोली के पास गत शनिवार की रात एक अज्ञात बाइक सवार हिरमोन तुडू नामक युवक को धक्का मारकर फरार हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 07:38 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 07:38 PM (IST)
तोरपा : खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर डोड़मा पुटकल टोली के पास गत शनिवार की रात एक अज्ञात बाइक सवार हिरमोन तुडू नामक युवक को धक्का मारकर फरार हो गया। इस दुर्घटना में हिरमोन तुडू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत शनिवार की रात करीब आठ बजे कर्रा प्रखंड अंतर्गत जुरदाग निवासी हिरमोन तिडू सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार उसे धक्का मारते हुए फरार हो गया। इसके बाद गांव वालों ने दुर्घटना की सूचना तोरपा थाना पुलिस को दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें