Move to Jagran APP

युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की आवश्यकता : नीलकंठ सिंह मुंडा

वर्तमान समय में युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। युवाओं को उन्हें अपना आदर्श मानकर काम करना चाहिए। ये बातें खूंटी के विधायक नीलकंड सिंह मुंडा ने कहीं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 08:33 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 08:33 PM (IST)
युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की आवश्यकता : नीलकंठ सिंह मुंडा
युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की आवश्यकता : नीलकंठ सिंह मुंडा

खूंटी : वर्तमान समय में युवाओं को स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। युवाओं को उन्हें अपना आदर्श मानकर काम करना चाहिए। ये बातें खूंटी के विधायक नीलकंड सिंह मुंडा ने कहीं। वे मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी खूंटी जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में उन्होंने स्वयं को एक युवा बताते हुए यह बताया कि कैसे उन्होंने स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर खूंटी की तस्वीर बदलने का काम किया। उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने तो उनकी उम्र 27 वर्ष थी। वे बुलेट पर सवार होकर खूंटी के युवाओं के साथ सुदूर गांवों में जाकर युवाओं को संगठित करने का काम किया। खूंटी का विकास स्वामी विवेकानंद से मिली प्रेरणा की देन है।

loksabha election banner

---

महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आगे आऐं युवा

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष राजेश महतो की अध्यक्षता में मनाए गए राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। हर तरफ दुष्कर्म, हत्या जैसी घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया और कहा कि युवा महिलाओं का रक्षक बने। अत्याचार और शोषण के खिलाफ युवाओं से उठ खड़ा होने का आह्वान किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजयुमो के खूंटी जिला प्रभारी विनय जायसवाल ने कहा कि जब सवामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर विधायक खूंटी की तस्वीर बदल सकते हैं, तो अन्य युवा क्यों नहीं। सम्मेलन को भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष भुपेंद्र सिंह, काशीनाथ महतो, मंजू देवी, विनोद नाग, संजय साहू, कैलाश राम, शशांक शेखर राय, लव चौघरी, प्रियांक भगत, अर्जुन भगत, नीरज पाढ़ी, रामबिहारी लाल, बालकिशुन महतो, रामध्यान सिंह आदि ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.