सड़क दुर्घटना में युवक घायल
संवाद सूत्र अड़की थाना क्षेत्र के आड़ा गांव में शुक्रवार को एक युवक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। कल्याण अस्पताल अड़की में प्राथिमक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया गया।
अड़की : थाना क्षेत्र के आड़ा गांव में शुक्रवार को एक युवक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। कल्याण अस्पताल, अड़की में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल, खूंटी रेफर कर दिया गया।
घटनाक्रम के मुताबिक अड़की प्रखंड अंतर्गत बान्दापीड़ी हुंठ निवासी 30 वर्षीय पांडु मुंडा साइकिल से सुबह 9 बजे अपने घर बांदापीड़ी हुंठ से काम करने के लिए आड़ा गांव पहुंचे। गांव से पहले घाटी में उतरते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। फलस्वरूप वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पांडु मुंडा को कल्याण अस्पताल, अड़की ले गए। यहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। ज्यादा खून बह जाने के कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। यह देखकर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, खूंटी रेफर कर दिया।