सड़क दुर्घटना में युवक घायल
कर्रा : कर्रा-गो¨वदपुर कैंची मोड़ के पास सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक पदमपुर निवासी काली नाग का पुत्र विनय नाग बाइक से अपनी ससुराल जलंग दुई टोली जा रहा था।
कर्रा : कर्रा-गो¨वदपुर कैंची मोड़ के पास सोमवार की रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर किया गया है। घटनाक्रम के मुताबिक पदमपुर निवासी काली नाग का पुत्र विनय नाग बाइक से अपनी ससुराल जलंग दुई टोली जा रहा था। अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फलस्वरूप उसके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही जरिया पिकेट प्रभारी जगदीश चंद्र मुर्मू मौके पर पहुंचे। इसके बाद वे घायल को कर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे रिम्स रेफर कर दिया।