ट्रेन से गिरकर युवती की मौत
कर्रा कर्रा थाना क्षेत्र के लौंयगकेलदानी बगीचा के ट्रेन से गिर कर युवती रोशनी होरो उम्र 17 वर्ष लगभग का शव कर्रा थाना के द्वारा बरामद किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनी
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:41 AM (IST)
संवाद सूत्र, कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के लौंयगकेलदानी बगीचा में ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय रोशनी होरो का शव कर्रा थाना पुलिस ने बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशनी होरो लापुंग प्रखंड के जरियाजमाकेल से रांची जाने के लिए शुक्रवार को घर से निकली थी। उसने गोविन्दपुर रोड से झारसुगुड़ा हटिया पैसेंजर ट्रेन से दोपहर 3.30 बजे रांची के लिए ट्रेन पकड़ी थी। वह रांची में रहकर पढ़ाई करती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें