Move to Jagran APP

संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता : शर्मा

खूंटी : कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके बिना कोई भी दल सत्ता में नहीं आ सकता है। यह बात कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी सुनीत शर्मा ने कही। वे शनिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:42 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:42 AM (IST)
संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता : शर्मा
संगठन की रीढ़ हैं कार्यकर्ता : शर्मा

खूंटी : कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके बिना कोई भी दल सत्ता में नहीं आ सकता है। यह बात कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी सुनीत शर्मा ने कही। वे शनिवार को कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित पार्टी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का खूंटी जिले में आजादी के पूर्व से ही वर्चस्व रहा है, जिसे हमें पुन: वापस लाना है। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए वरीय उपाध्यक्ष बैजनाथ मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से संगठन बनता है और हमारा कि पार्टी संगठन को मजबूत कर फिर से खोई साख को वापस पाया जाए। आज समय कांग्रेस का है। आने वाले चुनाव में हमें अपनी प्रतिष्ठा को पुन: कायम करना है। बैठक को खूंटी प्रखंड अध्यक्ष सुशील सांगा व कर्रा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप देवधरिया ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला सचिव सह राजनीतिक कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी सयूम अंसारी ने किया। बैठक में खूंटी नगर पंचायत के सभी वार्ड अध्यक्ष, मिहिर समद, शमीम अंसारी, हरीश कश्यप, गुलाम गौस, परवेज खान, अरकम हुसैन, पतरस भेंगरा, अनमोल होरो, लव किशोर भगत, राखला पाहन, ब्रजेन्द्र ¨सह, एग्नेश होरो, गुफल महतो, सहीन्द्र महतो, भरत मांझी, बंधु गौंझू, सुहेल अंसारी एवं नेयर आलम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.