Move to Jagran APP

दो मासूम बच्चों संग कुएं में छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

खूंटी में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 10:28 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 10:50 PM (IST)
दो मासूम बच्चों संग कुएं में छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या
दो मासूम बच्चों संग कुएं में छलांग लगाकर महिला ने की आत्महत्या

खूंटी : खूंटी में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां एक महिला ने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को अपराह्न खूंटी के कुदाडीह गांव स्थित एक कुएं में ग्रामीणों ने एक बच्चे के शव को उतरातू हुआ देखा। तब ग्रामीणों व पुलिस को इस हृदय विदारक घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला। बाद में कुएं की जांच में महिला और एक और बच्चे के शव भी निकाले गए। छोटा बच्चा मां की गोद मे बंधा हुआ था। मृतकों में खूंटी थानांतर्गत डडगामा गांव निवासी सोमनाथ मुंडा की पत्नी किरण टूटी और दो मासूम बच्चे चार वर्षीय गगनदीप मुंडा व एक वर्षीय सत्यनाथ मुंडा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार महिला किरण टूटी अपने दो मासूम बच्चों को लेकर शुक्रवार की दोपहर बाजार जाने की बात कहकर डड़गामा स्थित अपने घर से निकली थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। शाम को जब पति सोमनाथ मुंडा मजदूरी कर वापस घर लौटा तो घर में पत्नी व बच्चों को न पाकर उनकी खोजबीन शुरू की। शनिवार को अपराह्न पड़ोसी गांव डड़गामा के ग्रामीणों ने उसे सूचना दी कि गांव के एक कुएं में महिला और बच्चों के शव उतरा रहे हैं। इस सूचना पर महिला का पति सोमनाथ मुंडा वहां पहुंचा, तो देखा कि उसकी पत्नी और मासूम बच्चों के शव कुएं में उतरा रहे थे। बाद में पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। महिला के साथ अबोध एक वर्षीय पुत्र उसकी गोद में बंधा था। शवों पर किसी प्रकार के चोट के कोई निशान नहीं थे। महिला का चप्पल भी कुएं के बाहर ही पड़ा मिला। मृतका का पति सोमनाथ मुंडा राजमिस्त्री का काम करता है। सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होते रहता था। पुलिस सभी बिदुओं पर जांच कर रही है।

loksabha election banner

इस संबंध में खूंटी के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आखिर दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने जान क्यों दे दी, इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है। पुलिस तीनों शव को थाना में रखी है। रविवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.