Move to Jagran APP

विद्यालय परिवार ने किया अनिमा का स्वागत

खूंटी : हॉकी खिलाड़ी अनिमा तीडू आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में भागीदारी कर शुक्रवार को कुंजला स्थित अपने विद्यालय एनडी ग्रोवर हाईस्कूल पहुंची। यहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अनिमा का जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 08:56 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 08:56 PM (IST)
विद्यालय परिवार ने किया अनिमा का स्वागत
विद्यालय परिवार ने किया अनिमा का स्वागत

खूंटी : हॉकी खिलाड़ी अनिमा तीडू आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट में भागीदारी कर शुक्रवार को कुंजला स्थित अपने विद्यालय एनडी ग्रोवर हाईस्कूल पहुंची। यहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने अनिमा का जोरदार स्वागत किया।

loksabha election banner

विदित हो कि अनिमा तीडू ने एनडी ग्रोवर हाईस्कूल कुंजला से दसवीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। अनिमा के विद्यालय पहुंचने छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। ऊषा टूटी व नीलम तीडू ने बुके दिया और शीला प्रधान ने विद्यालय की ओर से मोमेंटो प्रदान किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने अनिमा के उज्जवल भविष्य की कामना की। मौके पर अनिमा तीडू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भी मेहनत करें और आगे बढ़ें। कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से कुछ भी हासिल करना संभव है। मौके पर सुनील कुमार मिश्र, ¨चतामणि, संतोष राम, ¨वधिया मुंडा, रीना कुजुर, संध्या भेंगरा, लेखा पांडेय, अनिल भेंगरा, मुकेश साहू व रेखा देवी उपस्थित थे। अनिमा आल इंडिया विश्वविद्यालय हॉकी टूर्नामेंट में भागीदारी कर भुवनेश्वर से आई थीं। इससे पहले वह वर्ष 2017 में ग्वालियर में आयोजित आल इंडिया विश्वविद्यालय हॉकी टूर्नामेंट में रांची विश्वविद्यालय की ओर से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीत चुकी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.