हमने अपना अभिभावक खो दिया : जुबैर अहमद
झारखंड के निबंधन व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष हाजी हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर जिला झामुमो ने रविवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
खूंटी : झारखंड के निबंधन व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष हाजी हुसैन अंसारी के आकस्मिक निधन पर जिला झामुमो ने रविवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. अंसारी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि हमने एक अभिभावक खो दिया। पार्टी के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। मौके पर केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष मकसूद अंसारी, केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिड़ू, सुशील पहान, सुदीप गुड़िया, उपेंद्र पहान, शंकर सिंह मुंडा, महेंद्र सिंह मुंडा, महादेव मुंडा, वीरेंद्र सिंह, तौकीर अंसारी एवं अजय कुमार आदि उपस्थित थे।