शहीद विजय मुंडू स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट 27 से
तोरपा शहीद विजय मुंडू स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 27 से 29 अगस्त को किया जा रहा है। टूर्नामेंट में कई टीम भाग लेंगे। इससे पूर्व 27 अगस्त को सुबह में शहीद विजय मुंडू के स्कूल सामुएल इन्फेंट हार्ट एकेडमी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद संत जोसेफ हाई स्कूल स्थित सागवान मैदान में ़फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी शहीद विजय मुंडू के बड़े भाई सह झारखंड विकास मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ईश्वर दत्त मार्शल मुंडू ने दिया।
संवाद सूत्र, तोरपा : शहीद विजय मुंडू स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक किया जा रहा है। इससे पूर्व 27 अगस्त की सुबह शहीद विजय मुंडू के स्कूल सामुएल इन्फेंट हार्ट एकेडमी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद संत जोसेफ हाईस्कूल स्थित सागवान मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू किया जाएगा। यह जानकारी शहीद विजय मुंडू के बड़े भाई सह झाविमो जिला उपाध्यक्ष ईश्वर दत्त मार्शल मुंडू ने दी।