सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की मौत
रनिया थानांतर्गत तुरीगड़ा स्कूल के समीप गत शनिवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। लगभग 52 वर्षीया इस महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 08:11 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 08:11 PM (IST)
खूंटी : रनिया थानांतर्गत तुरीगड़ा स्कूल के समीप गत शनिवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। लगभग 52 वर्षीया इस महिला की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उक्त महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला को रनिया पुलिस ने तोरपा रेफरल अस्पताल भेजा था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के उपरांत शव को शीत गृह में रख दिया गया। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें