Move to Jagran APP

खूंटी में 15 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

smuggler arrested in khunti. झारखंड के खूंटी में 15 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 06:58 PM (IST)
खूंटी में 15 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
खूंटी में 15 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खूंटी, जागरण संवाददाता। अवैध अफीम व गांजा के खिलाफ खूंटी पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में रविवार देर रात पुलिस ने 15 किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार लिया। उनके पास से बरामद अफीम की अनुमानित लागत लगभग 15 लाख रुपये है। यह जानकारी खूंटी एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि रविवार की रात जिला पुलिस अधीक्षक आलोक को गुप्त सूचना मिली कि मुरहू प्रखंड अंतर्गत ग्राम कटहलटोली में मगन मुंडा एवं सामू मुंडा ने अवैध अफीम की खेती की है। उन्हाेंने बड़ी मात्रा में अफीम बिक्री के लिए अपने घर में रखी हुई है। उन्होंने तत्काल खूंटी एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर छापामारी करने का निर्देश दिया। छापामारी टीम में मुरहू थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता एवं प्रोबेशनर एसआइ चूड़ामणि टुडू को शामिल किया गया। इसके बाद छापामारी दल ने देर रात मगन मुंडा (पिता स्व. महादेव मुंडा) एवं सामू मुंडा (पिता स्व. मंगल मुंडा) के घर पर छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान पुलिस ने मगन मुंडा के घर से 4.2 किलोग्राम एवं सामू मुंडा के घर से 7.5 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों की निशानदेही पर मुरहू थानांतर्गत ग्राम मलियादा बरटोली में जगरनाथ मुंडा (पिता तिकुन मुंडा) के घर से 2.8 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की। हालांकि जगरनाथ मुंडा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.