खूंटी में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के दो सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार Khunti News
गिरफ्तार नक्सलियों में मुरहू स्थित कुलबुरू गांव निवासी जटा उर्फ अनिल उर्फ जोगन मुंडा और सुखराम मुंडा उर्फ टटन शामिल हैं। दोनों उग्रवादियों के पास से एक रायफल जब्त किया गया है।
खूंटी, जासं। खूंटी जिले के अड़की पुलिस ने रविवार को कुरुबुरु जंगल से दो पीएलएफआइ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य उग्रवादी सोमा मुंडा उर्फ टटन जंगल का फायदा उठाकर पुलिस की गिरफ्त से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार नक्सलियों में मुरहू स्थित कुलबुरू गांव निवासी जटा उर्फ अनिल उर्फ जोगन मुंडा (25) और सुखराम (22) मुंडा उर्फगिरफ्तार नक्सलियों में मुरहू स्थित कुलबुरू गांव निवासी जटा उर्फ अनिल उर्फ जोगन मुंडा (25) और सुखराम (22) मुंडा उर्फ टटन शामिल हैं।
दोनों उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक रायफल दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। टटन के नाम शामिल हैं। दोनों उग्रवादियों के पास से पुलिस ने एक रायफल दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जोटो के उपर हत्या समेत कई अन्य चार केस दर्ज है जबकि सुखराम को एक केस है। अड़की थाना प्रभारी ने बताया कि दिनों ही पीएलएफआई संगठन के सदस्य हैं।
जोटो के ऊपर दुकान जलाने, शांति हांसा पूर्ती व अन्य पर हत्या का आरोप है। फरवरी माह में ही जोटो ने एक कि गला रेतकर भी हत्या कर दिया था। लम्बे समय से पुलिस को दोनों उग्रवादियों की तलाश थी। कई बार इसे लेकर छापेमारी भी हुई लेकिन वे भागने में सफल हो जाते थे। बावजूद इसके आखिरकार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की। इस संबंध में अडकी थाना कांड संख्या 25/19 दिनांक 15/6/19 धारा 25 (1बी) ए/26 /35 आर्म्स एक्ट तथा 17 सी एलए एक्ट अंतर्गत कांड दर्ज किया गया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप