Move to Jagran APP

खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को खूंटी जिला हॉकी संघ की ओर से स्थानीय एसएस हाईस्कूल के हॉकी मैदान में मेजर ध्यानचंद जयंती का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:53 PM (IST)
खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि
खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि

खूंटी : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को खूंटी जिला हॉकी संघ की ओर से स्थानीय एसएस हाईस्कूल के हॉकी मैदान में मेजर ध्यानचंद जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर खूंटी जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अशोक भगत, वरीय उपाध्यक्ष अपर्णा हंस, सचिव दशरथ महतो, सुनील नायक, सुशांति हेरेंज, परमानंद कुमार, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुशील टोपनो, नामजन सोय मुरूम, विनोद होरो व तरुण सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.