तोरपा में लकड़ी चुनने गई महिला की गर्दन रेतकर हत्या
लकड़ी चुनने गई महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस शव को लेकर तोरपा थाने लेकर आई है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 09:49 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2019 06:48 AM (IST)
तोरपा : लकड़ी चुनने गई महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस शव को लेकर तोरपा थाने गई है। पुलिस के अनुसार बताया गया कि गुरुवार दोपहर दो बजे के आसपास सुन्दारी सोसो टोली के फजीर नायक की 50 वर्षीय पत्नी मतीन देवी पटया टोली के जंगल में लकड़ी चुनने के लिए गई थी। यहां अज्ञात अपराधियों के द्वारा तेज धारदार हथियार से उसकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्या की सूचना मिलने तोरपा पुलिस को दी गई। सूचना पाकर तोरपा एसआई मनोज तिर्की घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर तोरपा थाने ले गए। पुलिस हत्यारों की तलाश में छापामारी कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें