तोरपा में मनी अटल जी की जयंती
तोरपा : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती प्रखंड अध्यक्ष संजय नाग की अध्यक्षता में नगर भव
तोरपा : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती प्रखंड अध्यक्ष संजय नाग की अध्यक्षता में नगर भवन में मनाई गई। मंगलवार को नगर भवन में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि अटल जी एक ऐसी शख्सियत थे, जो कि संपूर्णता में मानव कहलाने के हकदार थे। उनके चेहरे पर हमेशा बने रहने वाली मुस्कान उनकी जिंदादिली को दर्शाती थी। उनकी भाषण शैली कुछ ऐसी थी कि विपक्षी भी एक बार रुक कर सुनना और गुनगुना चाहते थे। राजनीति की काल कोठरी में चुनिंदा शख्सियत थे। वे हमेश हमलोगो के दिलों में रहेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, विधानसभा प्रभारी अनूप वर्मा, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ राय, संतोष जायसवाल, कृपासिंधु बेहरा, उमेश यादव, मनोज गुड़िया, विनोद भगत, कृष्णा भगत, चंद्रशेखर गुप्ता, नगेंद्र साव, पुरेंद्र मुंडा सहित कई लोगों ने अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।