पुलिस ने की अफीम की खेती नष्ट
तोरपा : खूंटी पुलिस इन दिनों लगातार जिले में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती को नष्ट कर माफि
तोरपा : खूंटी पुलिस इन दिनों लगातार जिले में अवैध रूप से हो रही अफीम की खेती को नष्ट कर माफियाओं की रीढ़ तोड़ने का काम कर रही है। रविवार को भी खूंटी के भंडरा पंचायत दाहुगुटू में एसडीपीओ कुलदीप कुमार तथा इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में लगभग 1 एकड़ की अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया। वहीं, जिले में मुरहू, खूंटी, अड़की में अफीम की खेती तो हो ही रही थी। अब तोरपा में भी पैर पसारने के लिए अवैध रूप से खेती की शुरुआत कर दी गई है। पर, पुलिस की इसकी भनक पड़ते ही तोरपा थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा के नेतृत्व में गुड़गुड़चुआ में लगभग पौन एकड़ की खेती को नष्ट कर दिया गया। इसमें एएसआई श्यामजीत किस्कु, सतेंद्र सिंह, रामदास माझी सहित महिला पुलिस बल ने गुड़गुड़चुआ में जाकर अवैध रुप से खेती की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस के द्वारा इस बार ट्रैक्टर से खेत को जोत कर अफीम की नष्ट कर दिया जा रहा है। इन दिनों देखा जाए तो खेत में अफीम की कली को उखाड़ दिया जा रहा है, ताकि फिर से उस जगह पर न निकल पाए।