Move to Jagran APP

विश्वासियों का समूह है पल्ली : पुरोहित

तोरपा : आरसी चर्च तोरपा परिसर में रविवार को पल्ली दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:53 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:53 PM (IST)
विश्वासियों का समूह है पल्ली : पुरोहित
विश्वासियों का समूह है पल्ली : पुरोहित

तोरपा : आरसी चर्च तोरपा परिसर में रविवार को पल्ली दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विश्वासियों की सहभागिता रही और सभी ने मिलकर हर्षोल्लास के वातावरण में केक काटा। कार्यक्रम की शुरुआत मिस्सा अनुष्ठान के साथ की गई। इसमें वर्तमान पल्ली पुरोहीत फादर विलियम तोपनो के द्वारा मिस्सा अनुष्ठान कराया गया। अनुष्ठान में अन्य पुरोहित फादर अजित केरकेटटा, फादर जेम्स जड़या, फादर सुधीर तोपनो, फादर अशिसन तोपनो, फादर जेम्स धान, फादर बलधीर बारला का साथ रहा। इसके उपारात मुख्य अतिथियों का स्वागत गीत गाकर मंच तक ले जाया गया। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। युवा मंडलियों के द्वारा धार्मिक गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर पल्ली पुराोहित फादर विलियम तोपनो ने कहा कि पल्ली एक आम विश्वासियों का समूह है। मौके पर उन्होंने सभी का अभिवादन करते हुए कहा कि आज परमेश्वर को धन्यवाद देने का समय है, वह अपने है। यह चर्च समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सद्भावना की ज्योति फैलाने में अपना योगदान निरंतर दे रहा है। वहीं, मौके पर अन्य पुरोहितों के द्वारा भी उन सभी लोगों को याद किया, जिन्होंने चर्च में रहकर अपनी सेवा दी। इस दौरान कैथोलिक सभा के सभापति विजय गुड़िया, सभा नेत्री एग्नेशिया आईंद, सि. मारीयालिना, सि. अलमा बिलुंग, सि. चारुशिला, माता एलिस, सुमन मुकेश तोपनो, सामसोन तोपनो, केलेमेंट भेंगरा, धर्मदास तोपनो सहित कई मसीही विश्वासी मौजूद थे।

loksabha election banner

--

1965 से मनाया जा रहा है पल्ली दिवस

आरसी चर्च तोरपा में रविवार को पल्ली दिवस के मौके पर प्रकाश डालते हुआ पुरोहितों ने कहा कि फादर कॉन्सटंट लीवंस ने 1885 में तोरपा थाना परिसर में रहकर ही आदिवासियों के बीच कलीसीयाई प्रचार किया करते थे। उसे ही बाद में 1965 में विधिवत रूप से पल्ली दिवस मनाया जाने लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.