लक्ष्य को पाने के लिए बेशर्म बनना पड़े तो बनो : उपायुक्त
तोरपा : सशक्त महिला, सशक्त समाज देश के विकास में एक-दूसरे के पूरक हैं। देश में महिलाओं क
तोरपा : सशक्त महिला, सशक्त समाज देश के विकास में एक-दूसरे के पूरक हैं। देश में महिलाओं का सशक्तीकरण होना आज की पहली आवश्यकता है। महिला सशक्तीकरण यानी महिलाओं की आध्यत्मिक, राजनीतिक, समाजिक या आर्थिक शक्ति में वृद्धि करना। यह बातें खूंटी के उपायुक्त सूरज कुमार ने महिला विकास केंद्र तोरपा की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा। सोमवार को उपायुक्त महिला विकास केंद्र के सभागार में आईटी के स्कूली बच्चों के संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य को पाने के लिए बेशर्म बनना पड़े तो बनो। अगर आप शिक्षक के बातों को नही समझ पा रहे हैं, तो अपने शिक्षक से बार-बार पूछे जब तक की आप को समझ में न आ जाए। उस जगह पर ये मत सोचे की अपने दोस्त क्या कहेंगे। अपने क्लास में शिक्षक की बातों को ध्यान देकर सुनने की आदत डालें। उन्होंने कहा कि शिक्षक जिस दिन जो पढ़ाया है, उसे एक बार घर में जाकर दुबारा पढ़े। मौके पर हुसीर, जोगी सोसो, सोदे व कजुरदाग के बच्चों के द्वारा बनाए गए परियोजना को उपायुक्त ने सराहा। इस दौरान एनडीसी देवदास दत्ता ने कहा कि जिंदगी में कभी भी अपने आत्मबल को कम होने नहीं देना। कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए। लक्ष्य की ओर भागें। महिला समिति इस तरह वातावरण के तैयार रहे। मौके पर उपायुक्त ने महिला विकास केंद्र की महिलाओं के द्वारा बनाए गए वस्तुओं के स्टॉल का निरीक्षण किया। इसमें डिटजर्ेंट पाउडर, आचार, बास से निर्मित घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सिलाई किए हुए कपड़े, सहित बाल निकेतन के बच्चों के द्वारा खिलौने का देखकर सराहा। इससे पूर्व उपायुक्त ने तोरपा में महिला विकास केंद्र की ओर से सुंदारी पंचायत के विशुनपुर में बन रहे लाख की चूड़ियों को देख कर कहा ग्रामीण इलाकों में लाख का पैदावर बढ़ाने कि लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। यहा की संस्कृति प्रकृति से जुड़ी हुई है। इस दौरान नंदाटोली के स्कूल के बच्चों से उनकी समस्याओं से रूबरू हुए तथा विशुनपुर में हुई ग्रामसभा में भी उपस्थित होकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुन कर उनके निष्पादन के लिए आश्वासन दिए। संचालन विलियम बा तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला विकास केंद्र की सिस्टर चारूशिला के द्वारा किया गया। मौके पर केंद्र की निदेर्शिका सि. मरियालिना, उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना, बीडीओ विजय कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
----
19 को विशुनपुर में प्रशासन लगाएगा कैंप
उपायुक्त सूरज कुमार ने सोमवार को महिला विकास केंद्र तोरपा के कई कार्यक्रमों में भाग लेने के दौरान विशुनपुर में हुई ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याओं को रखा। उपायुक्त ने कहा विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन के बारे जानकारी लेते हुए कहा कि जिनका पेंशन में दिक्कत आ रही है वें 19 नवंबर को कैंप में आकर लाभ उठाएं।