घर से नहाने गई बच्ची लापता, अपहरण का मामला दर्ज
तोरपा : थाना क्षेत्र के सुंदारी जामटोली निवासी स्व. महा भेंगरा की 5 वर्षीया बेटी अंजली कुमारी
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 09:52 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 09:52 PM (IST)
तोरपा : थाना क्षेत्र के सुंदारी जामटोली निवासी स्व. महा भेंगरा की 5 वर्षीया बेटी अंजली कुमारी शनिवार 3 बजे से लापता है। इस संबंध में अपहरण का मामला तोरपा थाना में दर्ज कराया गया है। लड़की की मां एतवारी पहाइन ने बताया कि शनिवार 3 बजे के लगभग बच्ची अपने घर के नजदीक के हैंडपंप में नहाने के लिए कुछ बच्चों के साथ गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं आयी है। काफी खोजबीन करने के बाद भी नही मिल पा रही है। बताते चलें कि एतवारी के पति महा भेंगरा की तीन महीने पहले रेल हादसे में मौत हो गई थी। उसकी तीन बेटी हैं, जो सबसे बड़ी है, उसकी भी उम्र 10 वर्ष है। बच्ची के खो जाने से पूरा परिवार तथा उसके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस भी बच्ची को खोजबीन में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें