तोरपा में सड़क हादसे में एक की मौत, तीन घायल
तोरपा : तोरपा में सड़क हादसे दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, रविवार को दोपहर 2 बजे रि
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 09:51 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 09:51 PM (IST)
तोरपा : तोरपा में सड़क हादसे दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। वहीं, रविवार को दोपहर 2 बजे रनिया थाना क्षेत्र के मरचा रायकेरा के पास अज्ञात बाइक सावर की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तोरपा पेट्रोल पंप के पास गौरव बस का खलासी रोड पार कर रहा था। रोड पार करते हुए अचानक एक मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। इससे खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलवस्था में उसे तोरप रेफरल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं, संध्या 7 बजे खसुआटोली के पास एक सीबीजेड व स्कूटी में आपस में टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। सीबीजेड बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है। उसे रिम्स भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें