अंहकार व बुराइयों को छोड़कर सत्य की राह पर चलें
तोरपा : प्रखंड परिसर स्थित ब्लॉक मैदान में शुक्रवार की शाम सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के द्वारा
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 06:38 PM (IST)
तोरपा : प्रखंड परिसर स्थित ब्लॉक मैदान में शुक्रवार की शाम सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति के द्वारा रावण के पुतले का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का पर्व मनाया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग रावण दहन के साक्षी बने। रावण दहन से पूर्व तोरपा एसडीपीओ ऋशभ कुमार झा ने इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताते हुए सभी से अंहकार, असत्य और बुराइयों को छोड़कर सत्य की राह पर चलने का आह्वान किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव, थाना प्रभारी रामदयाल मुंडा, सीओ आशीष कुमार मंडल, बीडीओ विजय कुमार, उप प्रमुख सोफिया सुल्ताना, जिला बीस सूत्री सदस्य संतोष जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी अतिथियों ने मिल कर रावण के पुतले को जलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें