तोरपा में निकला मुहर्रम का जुलूस
तोरपा : इस्लाम जिंदाबाद, नारे तकबीर अल्लाह ओ अकबर, या हुसैन या अली, हिन्दुस्तान जिदंाबाद, इस्लाम जि
तोरपा : इस्लाम जिंदाबाद, नारे तकबीर अल्लाह ओ अकबर, या हुसैन या अली, हिन्दुस्तान जिदंाबाद, इस्लाम जिदा होता है हर कर्बाला के बाद आदि उदघोष के बीच शुक्रवार को तोरपा में मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। पर्व को लेकर मुस्लिम भाइयों में उत्साह चरम पर था। जुलूस में देशभक्ति गीत की धुन सभी को मंत्रमुग्ध कर रही थी। मुहर्रम का जुलूस दिन के दो बजे मस्जिद ए अक्सा से शुरू हुआ, जो मस्जिद गली से निकलकर मेन रोड होते हुए कर्रा रोड तक गया, जहां से पुन: उसी रास्ते से मस्जिद ए अक्सा पहुंचा। जुलूस में शामिल युवक तलवार, भाला व लाठी भाजते चल रहे थे। सभी उम्र के लोगों ने जगह-जगह तलवार का हुनर दिखाया। जुलूस में शामिल परमाणु के रूप में बनी ताजिया लोगों को खूब पंसद आई। इस दौरान जुलूस का नेतृत्व मोहर्रम कमिटि के सदर शाहिद अहमद व संचालन कैसर खान के द्वारा किया गया। वही जुलूस को सफल बनाने में अंजुमन इस्लामिया के सदर अख्तर खान, मरकज ए रजा के सदर आजाद खान, जाहिद रैन, शहजादा हुसैन, नासिर अंसारी, कलीम खान, अख्तर अहमद, महताब खान, इमरान हवारी, शमशाद खान, इम्तिाज खान, फारूक इराकी, शब्बीर हुसैन, मुमताज आलम, अताउल्लह अहमद, अरसद खान सहित कई बच्चे व बड़े मुहर्रम के जुलूस में शामिल थे।