तोरपा में बंद का व्यापक असर
तोरपा : पेट्रोल, डीजल, गैस व राफेल विमान घोटाला के खिलाफ काग्रेस का सोमवार को भारत बंद क
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 08:46 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:46 PM (IST)
तोरपा : पेट्रोल, डीजल, गैस व राफेल विमान घोटाला के खिलाफ काग्रेस का सोमवार को भारत बंद का तोरपा में व्यापक असर रहा। सुबह से ही तोरपा व आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। साथ में कई स्कूल भी बंद रहे। प्रतिष्ठानों अलावा तोरपा के सभी बैंकों में ताले लटके नजर आ रहे थे। छोटे-बड़े सभी वाहनों का भी परिचालन बंद रहा। हालांकि, शाम के समय साप्ताहिक हाट में सब्जी की दुकानें खुल गई थीं। बंद को लेकर प्रशासन की गस्ती तेज थी। इससें पूर्व रविवार को काग्रेस कमेटी ने सभी प्रतिष्ठानों में एक-एक करके सोमवार को भारत बंद करने का आह्वान किया था। वहीं, बंद के बाद तोरपा काग्रेस कमेटी तोरपा के प्रतिष्ठानों के मालिको को धन्यवाद दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें