Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खूंटी रांची-टाटा मार्ग पर तैमारा घाटी में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Apr 2019 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2019 06:34 AM (IST)
सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खूंटी : रांची-टाटा मार्ग पर तैमारा घाटी में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

loksabha election banner

घटनाक्रम के मुताबिक मारंगहादा थानांतर्गत तिलमा निवासी भाजपा के तिलमा पंचायत अध्यक्ष सह उप मुखिया सोमा पाहन (43 वर्ष) पत्नी गौरी देवी (37 वर्ष) एवं भाभी शीला देवी (45वर्ष) के साथ बाइक से बुंडू से वापस अपने गांव जा आ रहे थे। इसी दौरान गेहूं लदा ट्रेलर टाटा की ओर से रांची आ रहा था और एक हाइवा ट्रक रांची से बुंडू की ओर आ रहा था। रात साढ़े दस बजे तैमारा घाटी के पास उक्त दोनों वाहनों के बीच सोमा पाहन की बाइक आ गई। इसमें बाइक में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर दशम फॉल थाना प्रभारी देनेश महली मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस मंगवाकर तीनों को रिम्स भेज दिया। वहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो सोमा पाहन के घर पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। वहीं शाम को ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा वहां पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि हमने एक लाल खो दिया। इसकी भरपाई हम कभी नहीं कर पाएंगे। भारतीय जनता पार्टी इस दुख की घड़ी में आप लोगों के साथ है। मौके पर भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश नाग, मदन मोहन गोप, बलराम, किशू तिवारी, खूंटी उप प्रमुख रुकमिला देवी, लोजो स्वासी, मुखिया मधु टुटी, बागो टुटी, सोमनाथ मुंडा, कांडो मुंडा, किशुन पहान, लखीराम पाहन, रहडी पहान, लखीराम पहान एवं मुकेश स्वांसी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

घटना की जानकारी होने पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं सांसद कड़िया मुंडा ने शोक प्रकट किया। अर्जुन मुंडा ने अपने शोक संदेश में कहा कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सोमा पाहन बहुत ही अच्छे इंसान थे। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को इसे दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.