युवक ने फांसी लगाकर की खुदकशी
खूंटी : मुरहू ग्राम पंचायत गनालोया में गत गुरुवार की रात स्व. जगमोहन महतो के पुत्र 2
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 09:50 PM (IST)
खूंटी : मुरहू ग्राम पंचायत गनालोया में गत गुरुवार की रात स्व. जगमोहन महतो के पुत्र 28 वर्षीय बंशी महतो ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर मुरहू थाना के एसआइ राजन ¨सह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामसभा अध्यक्ष देवेंद्र महतो, वार्ड सदस्य रोशन लाल एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में शव को नीचे उतारा और पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना की जानकारी होने पर शुक्रवार की सुबह भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो उनके घर पहुंचे। उन्होंने मृतक की पत्नी और बड़े भाई तुलसी गंझू से मुलाकात उन्हें ढांढस बंधाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें