पंचायत सचिव संघ की हड़ताल जारी
झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर गत एक अक्टूबर से जारी जिला पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही।
खूंटी : झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर गत एक अक्टूबर से जारी जिला पंचायत सचिव संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10वें दिन शुक्रवार को भी जारी रही। पंचायत सचिव अपनी नौ सूत्री मांगों के समर्थन में समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे हुए हैं।
धरना सभा को संबोधित करते हुए पंचायत सचिव संघ के जिला मंत्री मालदेव राम ने कहा कि पंचायत सचिव को 2400 रुपये ग्रेड वेतनमान देने, मनरेगा से मुक्त करने, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी के पचास प्रतिशत पद वरीयता के आधार पर अविलंब प्रोन्नति प्रदान करना आदि हमारी मुख्य मांगें हैं।
उन्होंने कहा काफी लंबे अरसे पूर्व झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखा था लेकिन सरकार ने पंचायत सचिवों की मांगों पर कोई फैसला नहीं किया। इस कारण बाध्य होकर हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष भरत मांझी, इंद्रनाथ महली, स्वांसी, लखीचरण ठाकुर, योगेंद्र महतो, निजामुद्दीन खान, भुनु साहू, जयधर सिंह, धानी ओड़ेया, विक्रम रुंडा, मंगा मुंडा, नित्यानंद महतो, सुशील लकड़ा, विनय कुमार आदि शामिल थे।