Move to Jagran APP

झारखंड आज बालिग हो गया : नीलकंठ

खूंटी : आज हम झारखंड राज्य का 18वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। सही मायनों में कहा जाए, त

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 06:30 PM (IST)
झारखंड आज बालिग हो गया : नीलकंठ
झारखंड आज बालिग हो गया : नीलकंठ

खूंटी : आज हम झारखंड राज्य का 18वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। सही मायनों में कहा जाए, तो आज झारखंड बालिग हो गया है और इसका प्रमाण है राज्य में अविरल बह रही विकास की धारा। यह बात राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा ने कही। वे गुरुवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 143वीं जयंती के अवसर पर कचहरी मैदान में आयोजित राज्य स्थापना दिवस सह विकास मेले काउद् घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

इससे पूर्व उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम धरती आबा की जन्मभूमि पर राज्य का स्थापना दिवस मना रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा के अलग राज्य के सपने को साकार करने में विभिन्न दलों के लोगों ने योगदान दिया था। जिस आशा और विश्वास के साथ अलग राज्य का गठन किया गया वह आज पूरा होता दिखाई दे रहा है। बिरसा मुंडा और शहीद गया मुंडा की इच्छा थी कि अलग राज्य बने और यहां के लोगों का समग्र विकास हो। राज्य में द्रुत गति से हो रहा विकास यह बता रहा है कि उनका सपना पूरा हो रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य में जब-जब एनडीए की सरकार बनी तब-तब राज्य का विकास हुआ। आज बिरसा जयंती के अवसर पर हम यह संकल्प लें कि जिस संकल्प के साथ राज्य का गठन हुआ था उसे पूरा करेंगे और राज्य का समग्र विकास करेंगे। आज गांव-टोलों तक में बिजली और सड़क है। ग्रामीण विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों को आवास मिल रहा है। हमारी सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि बहनों की आय दोगुनी हो। इसके लिए सखी मंडल का गठन कर कार्य किया जा रहा है।

------------

रांची में बन रहा है संग्रहालय

ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि रांची में एक संग्रहालय बनाया जा रहा है। उसका शिलान्यास हो चुका है और जल्द ही कार्य पूरा कर दिया जाएगा। जिन लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम और अलग राज्य गठन के लिए हुए संघर्ष में भाग लिया उनके गांवों की मिट्टी उक्त संग्रहालय में रखी जाएगी।

------

विकास के रास्ते पर आगे बढ़ी खूंटी

उन्होंने कहा कि खूंटी जिले में बहुत तेजी से विकास हो रहा है। आज यहां 22 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है। मैंने उपायुक्त से कहा है कि इन योजनाओं का कार्य अतिशीघ्र शुरू कराया जाय। समारोह का शुभारंभ ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, उपायुक्त सूरज कुमार, पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा, आइटीडीए के निदेशक भीष्म कुमार, एसडीओ प्रणव कुमार पॉल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शिक्षकों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

------

भगवान बिरसा की देन है अलग राज्य

उपायुक्त सूरज कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन भगवान बिरसा की देन है। बिरसा मुंडा ने न केवल अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया, अपितु वे सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाते रहे। आज खूंटी जिला विकास की ओर अग्रसर है। अब जरूरत इस बात की है कि हम सब एकजुट होकर अपने जिले के विकास के लिए कार्य करें, ताकि भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार किया जा सके। समारोह को नगर पंचायत उपाध्यक्ष राखी कश्यप ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे ने किया।

--------

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

समारोह के दौरान कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

---

स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी

राज्य स्थापना दिवस सह बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। इसके बाद सभी स्कूलों के बच्चे कार्यक्रम स्थल कचहरी मैदान पहुंचे। यहां कई विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

-------

विकास मेले में परिसंपत्तियां वितरित

स्थापना दिवस सह विकास मेला में विभिन्न विभागों द्वारा 342 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। साथ ही 19 करोड़ 44 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा कुल 34 स्टॉल लगाए गए। इस दौरान जिले में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। पीएचइडी विभाग द्वारा 400 जलसहियाओं को साड़ी कर वितरण किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा 21 लाभुकों को केज का प्रमाण पत्र वितरण किया गया। भूमि संरक्षण विभाग ने 13 लाभुकों को पंपसेट वितरित किए। कन्यादान योजना के अंतर्गत 50 लाभुकों के बीच 15 लाख रुपये वितरित किए गए। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1130 लाभुकों को गैस चूल्हा एवं सिलिंडर दिया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में वज्रपात के चार पीड़ित लाभुकों को भी सहायता राशि प्रदान की गई। कल्याण विभाग के द्वारा 10 लाभुकों को चिकित्सा अनुदान प्रदान किया गया। श्रम विभाग ने 22 लाभुकों को औजार किट, मातृत्व लाभ एवं साइकिल का वितरण किया। जेएसएलपीएस के 1304 लाभुकों को चक्रीय राशि का वितरण भी किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.