विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खूंटी के युवाओं के लिए बड़ी नौकरी का मौका! 250 पदों पर भर्ती, 32 हजार तक मिलेगी सैलरी

Published: Wed, 19 Aug 2026 12:11 PM (IST)

खूंटी जिले में सिक्योरिटी स्किल काउंसिल और एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा क्षेत्र में 250 पदों पर भर्ती अभियान शुरू ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. खूंटी में एसआईएस द्वारा 250 सुरक्षा पदों पर भर्ती।

  2. भर्ती अभियान 16 अगस्त से 6 सितंबर तक चलेगा।

संवाद सत्र, खूंटी। सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विसेज (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड की ओर से खूंटी जिले के युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में भर्ती अभियान शुरू किया गया है। भर्ती शिविर 16 अगस्त से विभिन्न थाना परिसरों में आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलवी और सुरक्षा अधिकारी के करीब 250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। भर्ती अधिकारी लखींद्र सरदार के अनुसार, यह भर्ती भारत सरकार की ईएलआई योजना के तहत की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों को एसआईएस समूह की विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति दी जाएगी।

प्रारंभिक वेतन पद और तैनाती के अनुसार 15,500 से 32,000 रुपये तक बताया गया है। इसके अलावा पीएफ, ग्रेच्युटी, ईएसआई, ग्रुप इंश्योरेंस, बोनस, मेडिक्लेम समेत अन्य सुविधाएं मिलने की जानकारी दी गई है।

योग्यता के लिए अलग-अलग मानदंड निर्धारित किए गए हैं। सुरक्षा अधिकारी पद के लिए स्नातक, सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास होना जरूरी है।

सुरक्षा जवान के लिए 10वीं पास अथवा फेल तथा न्यूनतम 168 सेंटीमीटर कद, जबकि एसएलवी पद के लिए 10वीं पास अथवा फेल और न्यूनतम 165 सेंटीमीटर कद निर्धारित किया गया है। सुपरवाइजर के लिए न्यूनतम 170 सेंटीमीटर कद और सभी पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक बताया गया है।

इन थाना परिसरों में लगेंगे शिविर: 16-17 अगस्त को तोरपा में शिविर आयोजित हो चुका है। 18-19 अगस्त को रनिया थाना परिसर, 20-21 अगस्त को मुरहू, 22-23 अगस्त को जरियागढ़, 24-25 अगस्त को मारंगहादा, 26-27 अगस्त को तपकरा, 29-30 अगस्त को अड़की, 1-2 सितंबर को सायको, 3-4 सितंबर को कर्रा तथा 5-6 सितंबर को खूंटी थाना परिसर में भर्ती शिविर लगाया जाएगा।

बताया गया कि चयनित जवानों की तैनाती देशभर में एसआईएस के मुख्य कार्य स्थलों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, एयरपोर्ट, मेट्रो, होटल, कॉरपोरेट एवं अन्य संस्थानों में की जा सकती है। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एसआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी ली जा सकती है।