प्रतिभा को निखारने का किया जा रहा प्रयास
संवाद सूत्र, सिल्ली : किता चापाटाड़ शिव मंदिर के समीप शनिवार को विमला केशव स्मृति दिवस हषो
संवाद सूत्र, सिल्ली : किता चापाटाड़ शिव मंदिर के समीप शनिवार को विमला केशव स्मृति दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो एवं अन्य अतिथियो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरूआत की। समारोह में पुरूष एवं महिला फुटबॉल, मैराथन दौड़, खेलकूद प्रतियोगिता एवं रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि समारोह वर्तमान समय में पुत्र की माता पिता के प्रति श्रद्धा झलकती है। इन्होंने अपनी क्षमता पर स्थापित करने की पहल की है। इस परंपरा का हम सभी लोगों को अनुशरण करने की जरूरत है। संरक्षक जगदीश चंद्र महतो ने कहा कि समारोह के माध्यम से गाव की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। सिल्ली के रिद्म ग्रुप ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम एवं बंगाल से आए महिला पाता नृत्य दल के अलावा स्थानीय कुरमाली कलाकार रामवृक्ष महतो, जितेंद्र महतो, सुभाष पाडे ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन सुनिल सिंह एवं नंदकिशोर महतो ने किया। समारोह में गूंज संयोजक जयपाल सिंह, जिप सदस्य वीणा देवी, प्रमुख रेखा देवी, मुखिया वरूण माझी, डबलु महली, पसस शर्मिला कुमारी, अंजना देवी, श्रवण मुंडा, अजय मुंडा समेत कई अतिथि उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में संरक्षक जगदीश चंद्र महतो, लखीराम नायक, मंटु महतो, वरूण महतो, रमेश हजाम, शोभीराम महतो, योगेंद्र महतो, शसोधर महतो, सनातन महतो, डॉ रामसिंह महतो, धनेश्वर मुंडा, बुधराम महतो, रामकुमार मोदक, ननेश कुम्हार, कृष्णकात सिंह समेत समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
फुटबॉल प्रतियोगिता में बाधडीह एवं किता विजयी
समारोह में पंचायत स्तरीय पुरुष एवं महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुरुष फुटबॉल में नायक क्लब बाधडीह ने लोटा कोचा टोला एफसी को 1-0 से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। महिला फुटबॉल में संदीप क्लब किता ने जयसियाराम एफसी को ट्राई ब्रेकर में 5-4 से हराकर विजयी रहा। वही बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जयसियारा क्लब लोटा ने संदीप क्लब किता को हराया। खेलकूद प्रतियोगिता परिणाम
मैराथन दौड़ प्रथम रोहित मोदक, द्वितीय मुकेश रजवार, तृतीक कमलेश लोहरा। महिला घड़ा दौड़ प्रथम लीला देवी, द्वितीय वीणा देवी। बालिका वर्ग जलेबी दौड़ प्रथम मीरा कुमारी, द्वितीय सीमा कुमारी, तृतीय रूमा कुमारी। बालक जलेबी दौड़ प्रथम धीरज कुमार, द्वितीय दिपक मुंडा, तृतीय सोनू करमाली समेत कई प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियो को मुख्य अतिथि सुदेश महतो एवं अन्य अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।