Move to Jagran APP

महोत्सव के माध्यम से हर परिवार को जोड़ना लक्ष्य

सिल्ली : सिल्ली स्टेडियम में शनिवार को गूंज महोत्सव को लेकर झारखंड महिला समिति एवं स्वंयसेवको

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:42 AM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:42 AM (IST)
महोत्सव के माध्यम से हर परिवार को जोड़ना लक्ष्य
महोत्सव के माध्यम से हर परिवार को जोड़ना लक्ष्य

सिल्ली : सिल्ली स्टेडियम में शनिवार को गूंज महोत्सव को लेकर झारखंड महिला समिति एवं स्वंयसेवको की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनिल सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि महोत्सव के संरक्षक सुदेश कुमार ने कहा कि गूंज महोत्सव सास्कृतिक मंच ही नहीं, महोत्सव के माध्यम से हर परिवार को जोड़ना ही हमारा उद्देश्य है। महोत्सव का उद्देश्य बहुआयामी एवं बहुउद्देशीय है। महोत्सव का पहला दिन महिलाओं को समर्पित दिवस होगा, जिसमें महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की कई महत्वकाक्षी योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। महिलाओ के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया जाएगा। बैठक में महोत्सव की रूपरेखा एवं सफल आयोजन स्वंयसेवकों को कई दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर राची जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा, जेएसएलपीएस की जिला कॉडिनेटर शांति मार्डी, जिप सदस्य वीना देवी व गौतम कृष्ण साहु, प्रमुख रेखा देवी, पूर्व उपप्रमुख शीला साहु, फनीभूषण सिंह मुंडा, वरूण मानकी, अमर मुंडा, रंग बहादुर महतो, अमजद अली, जयपाल सिंह, सुनिल सिंह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

गूंज महोत्सव के कार्यक्रम

18 दिसंबर (महिलाओ को समर्पित दिवस)

(दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक)

- छउ नृत्य के सुप्रसिद्ध तीन हजार कलाकार मुखौटा के साथ रोड शो, कार्निवाल - ग्राम विकास स्कूल से सिल्ली स्टेडियम तक।

- सास्कृतिक कार्यक्रम सुषमा नाग व साथी गुमला, महिला पाईका नृत्य चंद्रदेव सिंह राची।

- स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति, पारंपारिक एवं पौराणिक गीत एवं नृत्य विकास महतो चंदनक्यारी।

19 दिसंबर : किसानों को समर्पित दिवस

(दोपहर 1 बजे से 10 बजे तक)

कृषि प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिविर, सम्मान समारोह, सास्कृतिक कार्यक्रम, बिहु नृत्य असम, संबलपुरी नृत्य ओड़िशा, कुमार सतीश, गौतम महतो, बंकिम वर्मा एवं साथी बोकारो धनबाद।

20 दिसंबर : युवाओं को समर्पित दिवस

(दोपहर 1 बजे से रात 12 बजे तक)

युवाओं के उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन, सम्मान समारोह, सास्कृतिक कार्यक्रम तथा मुंबई आए कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति।

----------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.