जयंती पर मदर टेरेसा को किया नमन
नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा की जयंती बुधवार को आरसी चर्च गौड़बेड़ा में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पल्ली पुरोहित फादर डी. सोरेंग तथा तपकरा मुखिया सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण कर व केक काटकर किया।
तोरपा : नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा की जयंती बुधवार को आरसी चर्च, गौड़बेड़ा में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ पल्ली पुरोहित फादर डी. सोरेंग तथा तपकरा मुखिया सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण कर व केक काटकर किया।
इस अवसर पर सुदीप गुड़िया ने मदर टेरेसा के कार्यों और उनकी उपलब्धियों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। वहीं पल्ली पुरोहित ने कहा कि बच्चों को मदर टेरेसा की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है। साथ ही उसे अपने जीवन में आत्मसात करना भी आवश्यक है। इस मौके पर कई गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया गया। मौके पर फा. अजीत पाल केरकेटटा, फा. सुमित तिग्गा, झामुमो अध्यक्ष अजीत तोपनो, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित सुरीन व उदय चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।