आरएसएस व एकल अभियान का सेवा कार्य जारी
लॉकडाउन के दौरान विपदा की इस घड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व एकल अभियान द्वारा खूंटी-रांची मार्ग पर गायत्री नगर के निकट टेंट लगाकर राह से गुजरने वालो प्रवासियों को भोजन कराया जा रहा है। इस अभियान में आरएसएस व एकल अभियान के सेवाव्रती विशेष योगदान दे रहे हैं।
खूंटी : लॉकडाउन के दौरान विपदा की इस घड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व एकल अभियान द्वारा खूंटी-रांची मार्ग पर गायत्री नगर के निकट टेंट लगाकर राह से गुजरने वालो प्रवासियों को भोजन कराया जा रहा है। इस अभियान में आरएसएस व एकल अभियान के सेवाव्रती विशेष योगदान दे रहे हैं।
एकल अभियान के बालमुकुंद कश्यप ने बताया कि अब तक पूरे जिले में 1600 असहाय जरूरतमंदों के बीच अनाज वितरण किया जा चुका है। वहीं 20 हजार प्रवासी मजदूरों को भोजन कराया जा चुका है। साथ ही जिले में 10 हजार मॉस्क व सात सौ पीस साबुन का वितरण किया जा चुका है।