Move to Jagran APP

छात्राओं ने बनाई रंगोली

खूंटी : दीपों के पर्व दीपावली को लेकर धनतेरस पर सोमवार को बीएड कॉलेज, लोधमा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय सत्र की छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया।प् उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:13 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:13 PM (IST)
छात्राओं ने बनाई रंगोली
छात्राओं ने बनाई रंगोली

कर्रा : दीपों के पर्व दीपावली को लेकर धनतेरस पर सोमवार को बीएड कॉलेज, लोधमा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय सत्र की छात्राओं ने भाग लिया।

loksabha election banner

प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार झरोखा गुप्त, द्वितीय पुरस्कार गति प्रखर एवं तृतीय पुरस्कार दीपमाला गुप्त को मिला। मौके पर विभागाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामना देते हुए कहा कि यह प्रकाश का पर्व है। दीपावली को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। यह हमारी संस्कृति व सभ्यता को बनाए हुए है। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.