Move to Jagran APP

Rajnath Singh : खूंटी में एनडीए की एकता का खूंटा गाड़ गए राजनाथ, बाबूलाल-अर्जुन और सुदेश को बताया ताकतवर 'तिकड़ी'

Lok Sabha Election 2024 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को खूंटी पहुंचे। यहां भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन के बाद आयोजित सभा में उन्‍होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने बाबूलाल मरांडी अर्जुन मुंडा और आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो को ताकतवर तिकड़ी बताया। अपने भाषण से वह खूंटी में एनडीए की एकता का खूंटा गाड़ गए।

By Dibyanshu Kumar Edited By: Arijita Sen Published: Wed, 24 Apr 2024 08:05 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2024 08:05 AM (IST)
खूंटी में अर्जुन मुंडा के नामांकन में पहुंचे राजनाथ सिंह।

दिव्यांशु, रांची। Rajnath Singh : बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) झारखंड में भाजपा (BJP) के सबसे पुराने नेता हैं..., क्या बाबूलालजी आप तो सबसे पुराने हैं न? खूंटी में अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के नामांकन के बाद आयोजित सभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने अपने संबोधन के दौरान मरांडी से मुखातिब होते हुए मंच से ही यह सवाल पूछा।

loksabha election banner

राजनाथ सिंह ने बताई तिकड़ी की ताकत

इसके बाद राजनाथ बोले- अर्जुन मुंडा बाबूलाल जी से छोटे हैं, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहने का भी अनुभव है। मंच पर आजसू (AJSU) के अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahato) हैं, जो झारखंड की नौजवान ताकत हैं। जब ये तीनों साथ हैं तो झारखंड में जीतने से कौन रोक सकता है?

राजनाथ सिंह मंगलवार को खूंटी के आश्रम मैदान में जब मंच पर इस तिकड़ी की ताकत बता रहे थे तो यह लोकसभा के साथ अगले कुछ महीनों में होने वाले वाले विधानसभा चुनाव की भूमिका भी तैयार कर रहे थे।

झारखंड से राजनाथ का पुराना नाता

बता दें कि राजनाथ सिंह का झारखंड की राजनीति से पुराना नाता रहा है। अलग राज्य बनने के बाद झारखंड के प्रभारी रहे राजनाथ सिंह के समय में ही बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री से हटने और अर्जुन मुंडा के सीएम बनने की घटना भी हुई थी।

सभी 14 सीटें जीतने का हमारा लक्ष्‍य: अर्जुन मुंडा

अपनी नामांकन सभा में अर्जुन मुंडा ने कहा कि भाजपा देश में आदिवासी नायकों की गाथा को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। राज्य की सभी 14 सीटें जीतने का हमारा लक्ष्य है।

झारखंड में जो हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने सभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जो ख्याति अर्जित की है, उसे बनाए रखने के लिए हमलोग सभी सीटों पर जीत दर्ज करेंगे।

ये भी पढ़ें:

Kalpana Soren : 'जब अंग्रेजों के सामने नहीं झुकी तो...', कल्पना सोरेन का सिंहभूम की धरती से BJP को संदेश

Lok Sabha Election 2024 : लोहरदगा में चमरा लिंडा की एंट्री से बढ़ी सरगर्मी, 24 अप्रैल को कर सकते हैं नामांकन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.